{"_id":"69b47deec52b39260504bd56","slug":"the-driver-was-hired-15-days-ago-and-fled-with-the-car-dehradun-news-c-5-1-drn1031-921199-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 15 दिन पहले रखा ड्राइवर, कार लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 15 दिन पहले रखा ड्राइवर, कार लेकर फरार
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले ही नियुक्त हुआ चालक कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित अवनीत सिंह बरार निवासी शिवालिक ग्रीन अपार्टमेंट ने पुलिस को शिकायत देकर कार खोजने की मांग की है।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने सौरभ पंचाल को चालक के रूप में काम पर रखा था और उसकी आईडी भी ली थी। 11 मार्च को वे लोग एक शादी समारोह में लग्जूरिया फार्म गए थे जहां चालक ने उनकी किया सेल्टोस कार पार्किंग में खड़ी कर दी। जब समारोह के बाद वे लौटे तो न तो चालक वहां था और न ही कार। राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।