{"_id":"6238c73e5bc15652305c11cd","slug":"the-decision-was-taken-in-view-of-the-illegal-construction-happening-in-many-areas-of-the-capital-city-news-drn4069498161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में अब ड्रोन कैमरों से होगी अवैध आवासीय, व्यावसायिक भवनों के निर्माण कार्यों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में अब ड्रोन कैमरों से होगी अवैध आवासीय, व्यावसायिक भवनों के निर्माण कार्यों की निगरानी
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर आवासीय और व्यावसायिक भवनों के हो रहे निर्माण पर अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी। प्राधिकरण अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उपाध्यक्ष बीके संत ने राजधानी के तमाम इलाकों में अवैध निर्माणों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों, इंजीनियरों और सुपरवाइजरों की जमकर क्लास लगाते हुए राजधानी क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से अनाधिकृत आवासीय और व्यावसायिक निर्माणों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे भवनों को चिह्नित करने के साथ ही भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत ने बैठक में जोनल अफसरों, इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को चेताते हुए कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि राजधानी के कई इलाकों में अनाधिकृत आवासीय और व्यावसायिक निर्माण किए जा रहे हैं। इसे रोकने में जोनल अधिकारी, इंजीनियर्स, सुपरवाइजर नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि प्राधिकरण के सभी जोन में विशेष जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही उन तमाम आवासीय व्यावसायिक भवनों को चिह्नित किया जाए जिनका निर्माण बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए और निर्धारित शुल्क जमा कराए बगैर किया जा रहा है।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत ने यह भी कहा कि वह स्वयं अधिकारियों के साथ सभी जोन में औचक निरीक्षण करेंगे। यदि किसी भी जोन में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आवासीय, व्यावसायिक निर्माण होता पाया गया तो मौके पर ही कार्रवाई करने के साथ संबंधित जोनल अफसरों, इंजीनियरों और सुपरवाइजरों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।