फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The dead body of the guard was found hanging in a suspicious

Dehradun News: संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला गार्ड का शव

Mon, 31 Jul 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the guard was found hanging in a suspicious

विज्ञापन
घटना स्थल से पुलिस को मिला सुसाइड नोट
कुछ लोगों पर लगाया पैसे लौटने के लिए दबाव बनाने का आरोप



गार्ड का शव संदिग्ध हालत में घर में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ लोगों पर पैसे लौटने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। आत्महत्या के लिए उन्हीं लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष (32) पुत्र दिनेश चंद्र निवासी जुरा हरधन चकिया टांडा चंदौली टांडा कला उत्तर प्रदेश बीते दो साल से राजारोड सेलाकुई में किराए में रह रहा था। वह सेलाकुई स्थित एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी तीन साल की बेटी है। भाई बहन भी उसी के साथ रहते हैं। माता पिता की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छुट्टी के चलते मनीष घर पर ही था। परिजनों ने सोचा कि वह कमरे में आराम कर रहा है। शाम करीब चार बजे तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। खटखटाने पर मनीष ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जहां मनीष का शव पंखे पर चुन्नी के सहारे लटका था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के दोनों भाई भी गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार मृतक ने कुछ लोगों से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। वे लोग उस पर पैसे लौटने का दबाव बना रहे थे, जिससे मनीष परेशान था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed