फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The country's first Archery League organized by Uttarakhand

Dehradun News: दून में आर्चरी लीग का आगाज, कोटद्वार कॉमेंट्स प्रथम

Thu, 04 Jan 2024 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The country's first Archery League organized by Uttarakhand
I- केदार सेंट्स दूसरे और दून वॉरियर्स तीसरे स्थान पर, फाइनल आजI
विज्ञापन




उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन की ओर से दून में आयोजित देश के पहली आर्चरी लीग की शुरुआत हो गई। पहले दिन कोटद्वार कॉमेंट्स प्रथम स्थान पर आया। केदार सेंट्स दूसरे और दून वॉरियर्स तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने बताया कि आर्चरी लीग में कोटद्वार कॉमेंट्स और केदार सेंट्स के बीच बृहस्पतिवार को फाइनल खेलेंगे। फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये और रनर टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि पहले दिन नैनीताल एलाइट्स चौथे और टिहरी राइडर्स पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन




बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में आर्चरी लीग की शुरुआत समी बंसल, राजेंद्र सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि की। बंसल ने कहा कि दून में आयोजित देश की इस पहली आर्चरी लीग से राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और वह आगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएसन के सचिव आशीष तोमर, कोच रमेश प्रसाद, मदन डुकलान, सचिन वेदवान, हेमचंद्र, अमर सिंह, अंकित सिंह नेेगी, कमल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।






Iये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कर रहे प्रतिभागI



आर्चरी लीग में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें अदिति, परनीत कौर, अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, कुशल दलाल, ऋषभ के नाम हैं। इनके अलावा, राज्य स्तरीय खिलाड़ियों में अपरा भारती, अनुराधा, संतोष, दिग्विजय, ऋषिका, उषा, चंद्रमोहन, गौरव, भारती राय, वैष्णवी, विक्रम, तुषार, जयसिंह प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed