फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The construction of Paschimwala bridge will start before

आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू हो जाएगा पश्चिमवाला पुल का निर्माण : विधायक

Sun, 11 Feb 2024 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
The construction of Paschimwala bridge will start before
Iमुन्ना सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए जल्द टेंडर जारी करने निर्देश,I
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले पश्चिमवाला पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले किसी भी हालत में पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाए। पुल निर्माण के लिए शासन की ओर विभागों को 97 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।



करीब छह माह पहले सिंचाई विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से पश्चिमवाला पुल को ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 1987 में बरसाती खाले पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका था। हाल यह था कि पुल कभी भी ढह सकता था। लेकिन, विभाग ने नए पुल की स्वीकृति के बिना आनन-फानन में पुल को तोड़ दिया। इससे छह गांवों की करीब 20 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी हो रही है। 29 जनवरी को पुल से गिरकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन




विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि वह नए पुल के निर्माण के लिए लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत थे। बताया कि पुल के निर्माण के लिए शासन से बजट अवमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी करने और आचार संहिता लागू होने से पुल निर्माण के निर्देश दिए गए है। विधायक ने बताया कि बरसाती खाले पर 17 मीटर लंबाई और पांच मीटर चौड़ाई वाले पुल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iस्थानीय ग्रामीणों ने जताया आभारI

- पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए राजेश चमेल, दीपक नौटियाल, मुन्नालाल नौटियाल, अजय कुमार, पंकज नौटियाल, धीरज चौहान, ध्रुव ठाकुर, गिरीश थपलियाल, गणेश थपलियाल, उत्सव नौटियाल, भाग सिंह, ललित गुलरिया, सुभाष वर्मा, विपिन कुमार आदि ने विधायक का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed