{"_id":"694d4b5110b2863fb80eb8e2","slug":"the-congress-party-staged-a-protest-against-the-attacks-on-hindus-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127678-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिंदुओं पर हमलों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिंदुओं पर हमलों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने मेन बाजार में जुलूस निकालकर बांग्लादेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने हिंदुओं की निर्मम हत्या और उन पर लगातार हो रहे हमलों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला भी जलाया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और उनकी निर्मम हत्या की जा रही है। बांग्लादेश सरकार पूर्ण रूप से इन अत्याचारों को रोकने में नाकाम हो रही है। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश पर दबाव बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उसका पुतला भी जलाया।
प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शशि चौहान, हरबर्टपुर मंडल अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सभासद सोनिया वर्मा, फुरकान अहमद, कुसुम कौशल, रेखा रमोला, जितेंद्र रावत, नीरज रोहिला, अनस मुनीर आदि शामिल रहे।