फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: basantotsav flower exhibition 2021 The color of flowers scattered in the Raj Bhavan campus

वसंतोत्सव 2021 : देहरादून राजभवन परिसर में बिखरी फूलों की सतरंगी छटा

Sun, 14 Mar 2021 10:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: basantotsav flower exhibition 2021 The color of flowers scattered in the Raj Bhavan campus
वसंतोत्सव - फोटो : अमर उजाला
राजभवन का परिसर शनिवार को रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर डाक एवं तार विभाग के मधुमक्खी की प्रजाति एपिस सेरिना पर डाक कवर का विमोचन भी किया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजभवन परिसर आज भी आम लोगों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रंगीन गुब्बारे हवा में छोड़े और खाने योग्य फूलों से तैयार केक काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कृषि और औद्यानिकी में मधुमक्खियों का विशेष महत्व है। ये फलदार पौधों, सब्जी, मसाला, तिलहन, दलहन एवं जंगली पौधों के पुष्पों के परागण में महत्वूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जानकारी भी ली।
विज्ञापन


उन्होंने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 135 दिव्यांग बच्चों को जूट बैग व कैप वितरित की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव लोगों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में पहली बार खाने योग्य फूलों गुलाब, गुडहल, रोडोडेंड्रॉन, कैलेंडुला, स्ट्रॉबेरी, ब्लॉसम आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इनमें से ज्यादातर फूल वो हैं, जिनका इस्तेमाल बेकरी उत्पादों में होता है। भारतीय सैन्य संस्थान, इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस और पीएसी के बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों के लिए आईएचएम और जीआईएचएम समेत अन्य संस्थाओं की ओर से फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। लोगों ने फूलों को निहारने के साथ ही खाने का आनंद भी लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व सुबोध उनियाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी व दर्शक शामिल रहे।

राजभवन परिसर में लगे 171 स्टॉल

वसंतोत्सव के पहले दिन राजभवन परिसर में 171 स्टॉल लगाए गए। इनमें कृषि एवं औद्यानिकी से जुड़ी तमाम वस्तुएं उपलब्ध हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदा। इसके अलावा विभिन्न उत्पादकों, गैर सरकारी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनसे लोगों ने अपनी पसंद का सामान लिया। आयोजन में 11 श्रेणियों की 46 उपश्रेणियों में कुल 1316 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कोविड-19 को लेकर किया जागरूक

वसंतोत्सव में पहुंचे लोगों को कोविड-19 को लेकर भी जागरूक किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी ने मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई। लोगों को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई।


बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

महोत्सव में आयोजित कट फ्लावर (पारंपरिक) प्रतियोगिता में 575, कट फ्लावर (गैर पारंपरिक) में 101, पॉटेड प्लांट में 19, लूज फ्लावर में 67, पॉटेड प्लांट (गैर पुष्प) में 53, कैक्टस में 53, हैंगिंग पॉट में 19, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी में 28, फ्रेश पेटल रंगोली में 17 और पेंटिंग प्रतियोगिता में 352 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज पुरस्कृत किया जाएगा।

राजभवन में वसंतोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में फूलों की होली का प्रदर्शन करते वृंदावन के ?

राजभवन में वसंतोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में फूलों की होली का प्रदर्शन करते वृंदावन के कलाकार

 

राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में लगे फूलों को निहारतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।    संवाद

राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में लगे फूलों को निहारतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed