फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The citizens of the capital are not liking the pure water of the water ATM

राजधानी के शहरियों को नहीं भा रहा वाटर एटीएम का शुद्ध पानी

Mon, 03 Jan 2022 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The citizens of the capital are not liking the pure water of the water ATM
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में लाखों रुपए की लागत से लगाए गए वाटर एटीएम का शुद्ध पानी फिलहाल शहरियों को नहीं भा रहा है। बेहद कम संख्या में लोग वाटर एटीएम का शुद्ध पानी लेने के लिए आगे आ रहे हैं। हालांकि स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि ठंड के मौसम में वाटर एटीएम से पानी लेने वालों की संख्या तेजी से घट जाती है। जबकि गर्मी के मौसम में एक बार फिर वाटर एटीएम की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बता दें कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के घंटाघर, पटेलनगर, राजपुर रोड, जाखन, आईएसबीटी समेत कई इलाकों में लाखों रुपए खर्च करके वाटर एटीएम लगाए गए हैं। वाटर एटीएम में एक रुपये से लेकर पांच रुपये का भुगतान करके शुद्ध पानी लिया जा सकता है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वाटर एटीएम लगाने का उद्देश्य लोगों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने के साथ ही उन्हें जलजनित संक्रामक बीमारियों से बचाना है। लेकिन फिलहाल राजधानी में जितने भी वाटर एटीएम लगाए गए हैं उनमें से बहुत कम वाटर एटीएम का ही इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि इसकी मुख्य वजह ठंड का मौसम भी है। दूसरी ओर स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों का कहना है कि ठंडक होने की वजह से लोग वाटर एटीएम से पानी लेने के लिए कम आ रहे हैं लेकिन जैसे ही गर्मी के मौसम की शुरुआत होगी तो एक बार फिर वाटर एटीएम में शहरियों की भीड़ बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

राजधानी के 49 चौराहों, जेब्रा क्रासिंग पर लगेगी अत्याधुनिक ग्रीन सिग्नल लाइटें
राजधानी की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा सके, इसके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के 49 व्यस्तम चौराहों व जेब्रा क्रांसिंग पर अत्याधुनिक ग्रीन सिग्नल लगाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार के मुताबिक ट्रैफिक लाइट लगाने को लेकर टेंडर जारी किया जा चुका है। निजी कंपनी का चयन करने के साथ् ही ट्रैफिक लाइट लगाने का काम तेजी से किया जाएगा। बता दें कि राजधानी के कई चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगायी जा चुकी है जबकि कइयों में लगाया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed