{"_id":"61ddd1aea3beb3338834e03a","slug":"the-case-of-illegal-felling-of-trees-reached-raj-bhavan-dehradun-news-drn4014043150","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन पहुंचा पेड़ों के अवैध कटान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन पहुंचा पेड़ों के अवैध कटान का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मसूरी रोड पर क्यारकुली भट्ठा काट मैकेंजी रोड पर भूमाफिया द्वारा पेड़ों के कटान के साथ ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने का मामला शासन के बाद अब राजभवन भी पहुंच गया है। इस प्रकरण के साथ ही गुजराड़ा मानसिंह और नवादा में सरकारी भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा करने के मामले में भी राज्यपाल से अनुसचिव ने जिलाधिकारी को जांच करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
बता दें, अधिवक्ता डीएस बुटोला की ओर से राज्यपाल को भेजे गए पत्र में शिकायत दर्ज कराई गई है कि कुछ भूमाफिया क्यारकुली भट्ठा क्षेत्र के काट मैकेंजी रोड पर पेड़ों को काटने के साथ ही जमीन कब्जा कर रहे हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार सांसद संतोष कुमार गंगवार की ओर से राज्यपाल को भेजे गए पत्र में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि जिले के गुजराड़ा मानसिंह और नवादा गांव मेें सरकारी भूमि पर कुछ लोग फर्जी कागजात तैयार कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। हर्रावाला क्षेत्र के मियांवाला गांव निवासी ओमप्रकाश लखेड़ा ने भी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल के अनुसचिव जीडी नौटियाल ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर तीनों प्रकरणों की जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है। दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।