फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The car went out of control near ONGC Chowk, hit the divider and then the tree

Dehradun News: ओएनजीसी चौक के पास बेकाबू हुई कार, डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई

Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The car went out of control near ONGC Chowk, hit the divider and then the tree
I- दुर्घटना में पांच लोग हुए घायल, कार चालक को हिरासत में लियाI
विज्ञापन

I ओएनजीसी चौक के पास एक और कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि ओएनजीसी चौक पर 12 नवंबर को हुई भीषण दुर्घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। गढ़ी कैंट क्षेत्र से ओएनजीसी चौक की तरफ आ रही कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार ने एक बुलेट पर को भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवतियां, कार चालक व बुलेट चालक घायल हुए हैं। हादसे में घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। कार चालक नीरज बोरा निवासी सीमाद्वार कैंट की तरफ से बल्लीवाला की तरफ आ रहा था। आरआइएमसी के निकट वह अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार डिवाइडर में टकराने के बाद दूसरी दिशा में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहा बुलेट चालक कार से जा टकराया और बुरी तरह से घायल हो गया। कार की गति इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के उसका टायर ही फट गया। हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार व बुलेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में आइटीबीपी सीमाद्वार के रहने वाले नीरज बोरा, जोड़ी गांव के रहने वाले बुलेट चालक हरीश चमोली और विजय पार्क की रहने वालीं परी, अन्यया और लतिका घायल हुई हैं।I


Iड्राइवर बोला- ब्रेक के बजाय दबा दिया एक्सीलेटर
I
Iघटनास्थल पर पहुंचे कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि चालक का कहना है कि ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर पर पांव जाने के कारण कार ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। कार की गति इतनी तेज हो गई कि डिवाइडर पर टकराने के बाद दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी, ऐसे में चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि उसने शराब पी थी या नहीं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article