फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The car became a ball of fire, the rider saved his life by jumping

आईएसबीटी के पास आग का गोला बनी कार

Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The car became a ball of fire, the rider saved his life by jumping
आईएसबीटी के पास शनिवार को एक कार में अचानक आग लग गई। कार सीएनजी से चलने वाली बताई जा रही है। चालक ने कार से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग पर करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना शनिवार को करीब पौने दो बजे हुई। एक कार रिस्पना पुल की ओर जा रही थी। अचानक उसके बोनेट से धुआं निकला तो चालक ने समझदारी दिखाते हुए कार रोक ली। इसके कुछ देर बाद ही बोनेट में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ गई। कार सीएनजी से चलने वाली थी। ऐसे में इसे बुझाना खतरनाक भी हो सकता था। लिहाजा, कुछ देर बाद वहां पर फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक वायर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएनजी लगवाने से पहले बरतें सावधानी
दरअसल, इन दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के कारण लोगों में सीएनजी लगवाने का चलन बढ़ गया है। शहर और आसपास में कई फिलिंग स्टेशन भी खुल गए हैं। इससे पहले नियम कायदे और सुरक्षा संबंधी जानकारी होनी बेहद आवश्यक है। जरा सी लापरवाही आपके वाहन और आपकी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां...
-सीएनजी किट अपनी कंपनी के शोरूम से ही लगवाएं। इससे न सिर्फ सुरक्षा अधिक होगी बल्कि आपके इंजन की वारंटी भी बनी रहेगी।
-कार बेहद पुरानी है तो इस बात की भी जांच करा लें कि कार का इंजन इसे सपोर्ट करेगा या नहीं।
-सर्टिफाइड वेंडर से ही सीएनजी किट खरीदें। बाजार में इन दिनों नकली किटों की भी भरमार है। सीएनजी किट के विक्रेताओं को आरटीओ सर्टिफाइड करते हैं।
-सुरक्षा मानकों वाली किट लगवाएं। इनमें विभिन्न सेंसर भी लगे होते हैं। इससे यदि गैस लीक हो रही है तो समय से सेंस कर आपको चेतावनी दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed