फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Dead body of Himachal old man recovered from Tons river, was missing since 21 February

Dehradun News: टोंस नदी से बरामद हुआ हिमाचल के बुजुर्ग का शव, 21 फरवरी से थे लापता

Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
सार

जवानों ने स्थानीय लोगाें के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Dehradun News Dead body of Himachal old man recovered from Tons river, was missing since 21 February
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंस नदी से मंगलवार को हिमाचल निवासी बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोटें के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भिजवा दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि अणु गांव के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी एसआई राकेश चौधरी एसडीआरएफ के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे। जवानों ने स्थानीय लोगाें के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह शव को बाहर निकाला। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी संपर्क साधा गया। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया। इस बीच मृतक के बेटे फते सिंह ने शव की पहचान अपने पिता खंतूराम (65) निवासी ग्राम खड़ोग थाना नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: चार साल तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय ने किया बरी, मामले में दिया ये मत

मृतक बीते 21 फरवरी से लापता था। परिजनों ने नेरवा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल और मृतक के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed