फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The auditor ran away by writing the application without granting leave

छुट्टी मंजूर हुए बगैर प्रार्थनापत्र लिखकर भाग गया ऑडिटर

Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The auditor ran away by writing the application without granting leave
प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं को हल कराने वाले गैंग का सदस्य देहरादून से जा चुका है। वह यहां पर नौकरी करता था, जिसने पिछले दिनों महालेखाकार दफ्तर में ईएल (अर्जित अवकाश) के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन वह यहां से बिना छुट्टी मंजूर हुए ही भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के नौ सदस्यों को पकड़ा था। इनमें से एक ने अमित वर्मा का नाम भी बताया था। बताया था कि अमित वर्मा देहरादून में महालेखाकार दफ्तर में ऑडिटर है। वह और उसकी पत्नी दोनों इस गैंग में शामिल हैं। इस पर यूपी एसटीएफ अमित वर्मा की तलाश में देहरादून पहुंची थी। इस मामले में उन्होंने स्थानीय एसटीएफ से भी मदद मांगी थी। स्थानीय एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अमित वर्मा प्रयागराज का ही रहने वाला है। वह यहां पर सिर्फ नौकरी करता है। दफ्तर में पता किया गया तो मालूम हुआ कि उसने पिछले दिनों ईएल के लिए आवेदन किया था। यह ईएल उसकी मंजूर भी नहीं हुई थी। बावजूद इसके वह जरूरी काम बताकर यहां से चला गया। वर्तमान में यूपी एसटीएफ भी देहरादून से जा चुकी है।
विज्ञापन

-----
यूपी एसटीएफ देहरादून से जा चुकी है। जिसकी तलाश में आई थी वह भी देहरादून से जा चुका है। उसने अपने दफ्तर में ईएल के लिए आवेदन किया था। लेकिन, मंजूर हुए बगैर ही वह यहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed