{"_id":"695e689dc1db365e4500d657","slug":"the-approved-courses-should-be-offered-at-the-college-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-128033-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महाविद्यालय में खोले जाएं स्वीकृत पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महाविद्यालय में खोले जाएं स्वीकृत पाठ्यक्रम
विज्ञापन
डाकपत्थर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्रसंघ पदाधिकारी। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्र संघ ने दी तीस दिनों का समय, आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरीचंद राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ ने स्वीकृत पाठयक्रमों को संचालित किए जाने व उनके संचालन के लिए पद सहायक प्राध्यापकों के पद सृजित करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा अगर एक माह के भीतर पाठ्यक्रमों की शुरुआत नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
छात्रसंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा वित्त वर्ष 2014-15 में स्वीकृत किए गए विषयों को तत्काल संचालित किया जाए। उन्होंने कहा महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, भूगोल, फाइन आर्ट्स, एलएलबी व स्नातकोत्तर में संस्कृत, शिक्षा शास्त्र, मानव विज्ञान आदि विषय खोले जाने चाहिए, जिससे छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि एक माह के भीतर उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वाले में छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर, उपाध्यक्ष नकुल चौहान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आदित्य गुरुंग, अरुण चौहान, करिश्मा, प्रियांशी महंत, अनीष चौहान, वंश रावत, रिधिमा शर्मा, शाहरुख खान, कोमल शर्मा, पायल नेगी आदि शामिल रहे।