फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The announcement of setting up a government college

Dehradun News: भाऊवाला में धरातल पर नहीं उतर सकी राजकीय महाविद्यालय बनाने की घोषणा

Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
The announcement of setting up a government college
Iसुद्धोवाला में पॉलीटेक्निक के भवन में चल रहा शहर का महाविद्यालयI
विज्ञापन




सहसपुर ब्लॉक के भाऊवाला में राजकीय महाविद्यालय बनाने की घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है। करीब 10 साल पहले महाविद्यालय बनाने की तैयारी शुरू हुई थी। आसपास भूमि न मिलने के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर भी पॉलीटेक्निक सुद्धोवाला के भवन में सीमित जगह और छात्र संख्या के साथ में चल रहा है। सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए देहरादून स्थित सरकारी महाविद्यालय में जाने को मजबूर हैं। वहीं, कई छात्र-छात्राएं महंगी शुल्क पर आसपास के निजी कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय दून शहर को शहर में शिफ्ट किया जाना है।



सहसपुर ब्लॉक की आबादी दो लाख से अधिक है। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र को छोड़कर पूरा ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र है। अधिकांश ग्रामीणों की आजीविका खेती और पशुपालन पर निर्भर है। यहां लंबे समय से महाविद्यालय के निर्माण की मांग उठ रही थी। वर्ष 2014 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाऊवाला में राजकीय महाविद्यालय की घोषणा की थी। बड़ी तेजी के साथ महाविद्यालय निर्माण की प्रकिया भी शुरू हुई थी। लेकिन, मानक के अनुसार पर्याप्त भूमि नहीं मिल पाई। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन




वहीं, वर्ष 2021 में सहसपुर ब्लॉक के सुद्धोवाला में राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर खोला गया था। अब तक महाविद्यालय के भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। वर्तमान में महाविद्यालय पॉलीटेक्निक सुद्धोवाला के भवन में चल रहा है। यहां केवल आठ कक्षाएं हैं, जिनमें 585 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इसह महाविद्यालय का निर्माण देहरादून शहर में प्रस्तावित है। ऐसे में यह महाविद्यालय शहर में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iपॉलीटेक्निक सुद्धोवाला में अस्थाई तौर पर महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय का निर्माण देहरादून में प्रस्तावित है। देहरादून शहर में ही महाविद्यालय की भूमि तलाशी जा रही है।

I

I
I

Iडॉ. एमपी नागवाल, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालयI





Iछात्रों की पढ़ाई के लिए सुद्धोवाला में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की हुई थी। भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही भूमि उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद महाविद्यालय को अपना भवन मिल जाएगा।
I

I
I

Iसहदेव सिंह पुंडीर, विधायक, सहसपुरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed