{"_id":"678aa4ad5ea4874a360eab54","slug":"the-agent-of-the-loan-providing-company-embezzled-rs-18-lakh-dehradun-news-c-5-1-drn1030-597020-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लोन प्रदाता कंपनी के एजेंट ने किया 18 लाख रुपये का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लोन प्रदाता कंपनी के एजेंट ने किया 18 लाख रुपये का गबन
विज्ञापन
I
II लोगों को जरूरत के हिसाब से लोन देने वाली कंपनी के एजेंट ने कंपनी में 18 लाख रुपये का गबन कर लिया। वसंत विहार पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर हरिद्वार के कनखल के जगजीतपुर के रहने वाले संजीव शर्मा नाम के एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गबन को लेकर घंघोड़ा के रहने वाले अरुण ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी जनसहयोग विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाम से फर्म है। यह लोगों को जरूरत के हिसाब से दो प्रतिशत ब्याज पर लोन देती है। संजीव शर्मा का काम लोगों से लोन की किश्त लेकर कंपनी के खाते में जमा करने का है। लेकिन, संजीव शर्मा ने 20 सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक कोई किश्त जमा नहीं की। जबकि लोगों से किश्तें लेता रहा। इस तरह उसने कुल 18.35 लाख रुपये का गबन कंपनी के साथ किया। एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मा.सि.रि.I