फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agent of the loan providing company embezzled Rs 18 lakh

Dehradun News: लोन प्रदाता कंपनी के एजेंट ने किया 18 लाख रुपये का गबन

Fri, 17 Jan 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The agent of the loan providing company embezzled Rs 18 lakh

विज्ञापन
लोगों को जरूरत के हिसाब से लोन देने वाली कंपनी के एजेंट ने कंपनी में 18 लाख रुपये का गबन कर लिया। वसंत विहार पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर हरिद्वार के कनखल के जगजीतपुर के रहने वाले संजीव शर्मा नाम के एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गबन को लेकर घंघोड़ा के रहने वाले अरुण ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी जनसहयोग विजन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाम से फर्म है। यह लोगों को जरूरत के हिसाब से दो प्रतिशत ब्याज पर लोन देती है। संजीव शर्मा का काम लोगों से लोन की किश्त लेकर कंपनी के खाते में जमा करने का है। लेकिन, संजीव शर्मा ने 20 सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक कोई किश्त जमा नहीं की। जबकि लोगों से किश्तें लेता रहा। इस तरह उसने कुल 18.35 लाख रुपये का गबन कंपनी के साथ किया। एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed