{"_id":"ab94111a-f074-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"the-agency-will-open-the-gas-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराइये नहीं ! एजेंसी पर ही खुल जाएगा गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराइये नहीं ! एजेंसी पर ही खुल जाएगा गैस कनेक्शन
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कनेक्शन बंद हो गया है तो घबराइए नहीं, क्योंकि अब इसे खुलवाने के लिए बरेली नहीं जाना पड़ेगा। एजेंसी स्तर पर ही 6 माह तक गैस न लेने पर बंद हुए कनेक्शन को खोला जा सकेगा।
विज्ञापन
एक से अधिक साल हुए तो जाना पड़ेगा बरेली
इसके लिए बकायदा कोई अतिरिक्त भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा। मगर एक साल से अधिक समय होने पर बरेली ऑफिस से ही कनेक्शन को खोला जा सकेगा। गैस कनेक्शन बंद होने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
जिसके तहत कनेक्शन से संबंधित कागजों, समय पर कागज जमा न होने, नाम परिवर्तन या अन्य परेशानियों का समाधान दून में ही हो सकेगा। वहीं गैस कनेक्शन बंद होने की स्थिति में इसे एजेंसी स्तर पर खोलने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। दरअसल किसी गैस कनेक्शन में 6 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं लिए जाने पर कनेक्शन लॉक हो जाता है।
विज्ञापन
अप्रैल शुरू हो गई व्यवस्था
इस कारण 6 माह बाद गैस लेने पहुंचने वाले ग्राहकों को दोबारा कनेक्शन खुलवाना पड़ता है। मगर पहले इसके लिए बरेली ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस फजीहत से लोगों को बचाने के लिए अप्रैल महीने से दून में एजेंसी स्तर पर ही कनेक्शन खोलने की सुविधा शुरू की गई है।
दून गैस डिस्ट्रिव्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि दून में अप्रैल महीने से यह योजना शुरू हुई है। इसमें सिर्फ 6 माह से पूर्व बंद हुए कनेक्शन ही एजेंसी स्तर पर खोले जा सकेंगे। मगर इसके लिए उपभोक्ता को गैस नहीं लिए जाने के कारण वाला एफिटेबिट जमा करना होगा।
साथ ही केवाईसी फार्म भरकर एड्रेस व आईडी प्रूफ भी जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन खुलवाने के लिए ग्राहक से कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा