{"_id":"62c88fa2b174521f655cf16e","slug":"the-administration-of-hills-in-mussoorie-roared-loudly-on-the-second-day-encroachment-removed-at-maisanik-lounge-bus-stand-mussoorie-news-drn41669788","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाङो की रानी मसूरी में प्रशासन का बुलडजोर दूसरे दिन भी गरजा, मैसानिक लाँज बस अड्डे पर हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाङो की रानी मसूरी में प्रशासन का बुलडजोर दूसरे दिन भी गरजा, मैसानिक लाँज बस अड्डे पर हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर दूसरे दिन भी गरजा। इस दौरान पांच स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए कई नए अवैध अतिक्रमण को चिह्नित भी किया गया। उधर, डीएम ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद ध्वस्तीकरण के निर्देश देते हुए सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रखने को कहा।
शहर में दूसरे दिन भी एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में एनएच, लोनिवि, राजस्व विभाग, नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कंपनी गार्डन रोड, हरनाम सिंह मार्ग, हुसैनगंज, स्प्रिंग रोड और मैसानिक लॉज बस स्टैंड पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर से अभियान चलाते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा संयुक्त टीम ने कई जगह अतिक्रमण को चिह्नित भी किया। मैसानिक लॉज बस अड्डे में दूसरे दिन भी अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दशक पुराने अतिक्रमण का ध्वस्त कर दिया गया। उधर, एसडीएम ने दूसरे दिन भी शहर का निरीक्षण किया।
उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया, वहां पर दोबारा अतिक्रमण न होने पाए, इसकी निगरानी रखें। कहा कि दोबारा अतिक्रमण होने पर संबधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने मैसानिक लॉज बस अड्डे पर स्थित रोडवेज कार्यालय, टैक्सी स्टैंड सहित कुछ दुकानों और रेस्टोरेंट को पालिका द्वारा बनाई गईं दुकानों में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क मौजूद सरकारी दफ्तर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने लोनिवि और पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो अतिक्रमण छूट गया, उनको तत्काल चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल की जाए।
विज्ञापन
एसडीएम दुर्गापाल ने टैक्सी यूनियन को निर्देश दिए कि मैसानिक लॉज बस अड्डे पर खड़ी टैक्सियों को सड़क के फ्रंट से तत्काल हटाया जाए। कहा कि पूरी सड़क का फ्रंट खाली होना चाहिए, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा न हो सके। कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पालिका के ईओ यूडी तिवाडी, महावीर राणा, गोविंद सिंह, गणेश मल्ल समेत कई विभागों के अफसर मौजूद थे।
पालिका क्षेत्र में सभी सार्वजनिक स्थलों, नालों, नालियों, सड़कों, हवाघरों एवं शौचालयों समेत कई स्थानों पर कच्चा, पक्का अवैध निर्माण या अतिक्रमण किया है, वो सभी तीन दिन के अंदर अतिक्रमण खुद हटा लें, अन्यथा बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं की रहेगी, साथ ही ध्वस्तीकरण का सारा खर्चा संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।
- यूडी तिवाडी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका