फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The administration has intensified preparations for the

Dehradun News: राष्ट्रपति के स्वागत में संवरेंगी दून की सड़कें

Thu, 02 Nov 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The administration has intensified preparations for the
Iसात से नौ नवंबर तक देहरादून में रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूI
विज्ञापन




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात से नौ नवंबर तक देहरादून जिले में रहेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों के साथ ही शहर को संवारा जाने लगा है। डीएम सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के आवागमन रूट एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एवं एनएच के अधिकारियों को गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को झूलते तारों को ठीक करने के लिए कहा। वन विभाग को रूट पर गिरासू पेड़ों को काटने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को आवागमन रूट सहित राज्य स्थापना दिवस के लिए बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा विभागीय अधिकारियों को अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने नगर निगम को सफाई व्यवस्था बनाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल, आवागमन के दौरान मय चिकित्सक एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed