{"_id":"68b9fa6d5e1902152b05fa2d","slug":"the-administration-did-not-take-care-of-the-houses-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-780827-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढकरानी में गिरे चार घरों की प्रशासन ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढकरानी में गिरे चार घरों की प्रशासन ने नहीं ली सुध
विज्ञापन
ढकरानी में आपदा से प्रभावित हुआ मकान। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत ढकरानी में भारी बारिश से चार लोगों के कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बाद भी तहसील प्रशासन से कोई अधिकारी-कर्मचारी उनका हाल जानने नहीं पहुंचा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की सुध लेने की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत ढकरानी निवासी बलराम, बबीता, सतीश कश्यप और तारावती के कच्चे मकानों को बारिश से नुकसान हुआ है। हरबर्टपुर के हरिपुर क्षेत्र के सभासद मोहन सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी थी लेकिन तहसील से कोई कर्मचारी-अधिकारी नुकसान का आकलन करने नहीं आया। जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिला ने कहा कि तहसील प्रशासन को आपदा के समय में गंभीरता से कार्य करना चाहिए। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। संवाद