फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The administration and police have marked two places

Dehradun News: इस बार केवल दो स्थानों पर सजेगा पटाखा बाजार

Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The administration and police have marked two places
Iमुख्य बाजार और डाकपत्थर में स्थान हुए चिह्नित
विज्ञापन

I

I
I

Iपुलिस जल्द करेगी व्यापारियों के साथ बैठकI



इस बार केवल दो स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया जाएगा। प्रशासन और पुलिस ने बाजार के लिए मुख्य बाजार के पास और डाकपत्थर रोड पर दो स्थानों को चिह्नित किया है। वहीं बिना लाइसेंस के पटाखों की दुकानें लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। जल्द ही पटाखा बाजार को लेकर व्यापारियों की बैठक बुलाई जाएगी।



दिवाली का त्योहार नजदीक है। शहर में पटाखों की अव्यवस्थित दुकानों के चलते आगजनी की आशंका रहती है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखने हुए प्रशासन केवल दो स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया मुख्य बाजार से कुछ दूरी और डाकपत्थर रोड पर पटाखा बाजार के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगजनी की आशंका और उससे होने वाले नुकसान के ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है। केवल लाइसेंस प्राप्त पटाखा व्यापारियों को ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पटाखा व्यापारियों को दुकान पर आग बुझाने के लिए रेत की बाल्टी, फायर अग्निशामक यंत्र, पानी आदि इंतजाम भी करने होंगे। पटाखा बाजार के आसपास अग्निशमन वाहन और कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पटाखा बाजार को लेकर जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed