फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused of grabbing crores of rupees worth property of an NRI woman was arrested

Dehradun News: एनआरआई महिला की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे का आरोपी दबोचा

Sat, 01 Feb 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused of grabbing crores of rupees worth property of an NRI woman was arrested
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- सहारनपुर के शेरखान गिरोह का सदस्य है आरोपी, पहले भी चार को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
I
Iराजपुर क्षेत्र में एक एनआरआई महिला के बंगले पर कब्जे के आरोप में पुलिस ने सहारनपुर के बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेरखान गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह के सोनू मूंछ समेत चार सदस्यों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किशनपुर निवासी सुमन देवी ने शिकायत की थी कि उनकी सहेली रितु मेहता विदेश में रहती हैं। उनका किशनपुर में बंगला है, जिसकी देखभाल सुमन देवी करती थीं। इसी बीच पता चला कि शेरखान नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस बंगले के फर्जी दस्तावेज बना लिए हैं। इस पर वह कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने अपनी टीम के साथ इस मामले में राजस्व विभाग और बैंकों में भी जांच की। वहां से मिले दस्तावेज के आधार पर शेरखान के सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस ने पिछले दिनों विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान और प्रमोद गिरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

I
Iइसी क्रम में जांच आगे बढ़ी तो शुक्रवार को सहारनपुर के नूर बस्ती इलाके के रहने वाले मोहम्म्द अकबर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अकबर ने पुलिस को बताया कि शेरखान ने जमीनों पर कब्जा करने के लिए एक गिरोह बनाया हुआ है। इसमें 10-12 लोग शामिल हैं। गिरोह शहर में खाली जमीन व मकान जिस पर किसी का कब्जा नहीं रहता है उनकी रैकी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसके बाद इस संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। पहले भी इस गिरोह ने सहारनपुर और देहरादून में कुछ कब्जे किए थे। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना शेरखान की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed