फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused arrested for stealing by breaking the shutter of the grocery shop

परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The accused arrested for stealing by breaking the shutter of the grocery shop
देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के कोटला नवादा के बसंत एन्क्लेव में परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी से दुकान से चोरी किया हुआ पूरा माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक कोटला नावादा बसंत एन्क्लेव निवासी सुरेश पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 जनवरी की रात को अज्ञात ने उनके दुकान का शटर तोड़कर तेल, सिगरेट, टॉफी, माइक्रोनी आदि समान चोरी कर लिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी जोगीवाला को जांच सौंपी है। टीम ने चोरी का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त घटना स्थल के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों को थाने लोकर पूछताछ की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चाणक्य पुरम कॉलोनी मोहकमपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहिल निवासी नवादा के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस ने चोरी किया हुआ फार्च्यून के दो पैकेट, आठ पैकेट सिगरेट, तीन पैकेट सरसों के तेल , दो पैकेट साबुन, दो डिब्बे लाइटर, दस पैकेट माइक्रोनी,15 पैकेट दिलबाग, चार पैकेट टॉफी, दो ब्रुस बीड़ी, दो पैकेट नहाने के साबुन, दो पैकेट चायपत्ती के साथ ही पांच हजार नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed