फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tension prevailed throughout the day following the overnight commotion

Dehradun News: रात में बवाल के बाद दिनभर रहा तनाव, घटनास्थल किया गया सील

Sat, 20 Jun 2026 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tension prevailed throughout the day following the overnight commotion
शहर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद बढ़ा तनाव कम नहीं हो रहा है। घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने बैठक आयोजित कर किराये पर दुकान चलाने वाले मुस्लिमों से दुकानें खाली करने की मांग की। उधर, पुलिस ने घटनास्थल सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीमों ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। दरअसल, दुष्कर्म का आरोप उस मुस्लिम मकान मालिक के नाबालिग भांजे पर लगा है जहां किशोरी का परिवार किराये पर रहता था। इसकी सूचना मिलने के बाद बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ। शुक्रवार को दुष्कर्म की घटना के विरोध में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने के लिए एकजुट रहने का संकल्प भी लिया। बैठक में स्थानीय पार्षद वैभव अग्रवाल, मोहल्ले की समिति के प्रधान अशोक कर्नवाल, रोहित मौर्य, कुलदीप स्वेडिया, गोपाल पुरी, अमित गोयल, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed