किरायेदार रखे हैं तो जल्दी से कर लें ये काम, वरना भुगतना पड़ेगा भारी जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन किया। पुलिस की कार्रवाई से मकान मालिकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरानपुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर जिले में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह सिविल लाइंस कोतवाली और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में किरायेदारों का सत्यापन किया।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सोत में 57 किरायेदारों का सत्यापन किया जबकि चार मकान मालिकों को बिना सत्यापन के पकड़ा। पुलिस ने चारों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए दस-दस हजार का जुर्माना लगाते हुए चालान काटा। वहीं, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कृष्णानगर में 57 मकानों में किरायेदारों का सत्यापन किया। 11 मकान मालिकों को बिना किरायेदार सत्यापन के पकड़ा।
दस लोगों पर लगाया एक लाख का जुर्माना
पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर एक लाख दस हजार का जुर्माना लगाते हुए चालान काटा गया। कार्रवाई देख कई मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए फार्म लेने कोतवाली पहुंचे। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही अभियान के तहत संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।
वही, औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान बिना सत्यापन के रह रहे दस लोगों के चालान कर एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। रविवार को एसआई प्रदीप रावत ने औद्योगिक क्षेत्र और रायपुर गांव में किराये पर रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया।
कार्रवाई की भनक लगते ही कई बाहरी लोग फरार हो गए। एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि दस लोगों के चालान कर एक लाख रुपये की वसूली की गई है। साथ ही 240 लोगों का सत्यापन कराया गया है।