फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tenant beaten with sticks, case registered

Dehradun News: किरायेदार को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Nov 2024 03:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Tenant beaten with sticks, case registered
सेलाकुई थाना क्षेत्र में मकान मालकिन और उसके बेटे ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर किरायेदार की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। किरायेदार की पत्नी की तहरीर पर मकान मालकिन, उसके बेटे और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सेलाकुई निवासी गीता देवी ने बताया कि 12 नवंबर को उनके पति देवेश कुमार रात 8:30 बजे ड्यूटी से कमरे पर आए। उन्होंने घर के बाहर अपनी चारपाई पर कुछ लोगों को बैठे हुए देखा। उन्होंने उन लोगों को उठने के लिए कहा तो वे अभद्रता करने लगे। इसके बाद पति अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बार मकान मालकिन खुशनुदा, उसका बेटा फुरकान और अन्य 10-12 लोग कमरे में घुस गए। पहले खुशनुदा और उसके बेटे ने पति के सिर पर लाठी-डंडे से वार किया। फिर सभी ने पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पति जमीन पर गिर गए। उनके शरीर से खून निकलने लगा। आरोपी पति को मरा हुआ समझकर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर खुशनुदा, फुरकान और 10- 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत बलवा, मारपीट, घर में घुसकर नुकसान पहुंचाना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed