{"_id":"6a216ddd91ef530bc40a9a56","slug":"temporary-encroachment-at-herbertpur-chowk-is-causing-traffic-jams-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132615-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरबर्टपुर चौक का अस्थाई अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरबर्टपुर चौक का अस्थाई अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह
विज्ञापन
हरबर्टपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर बार-बार लगने वाले जाम आमजन को परेशानी में डाल रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर के मुख्य चौराहे पर मेन बाजार स्थित होने के अलावा यहां से कई राज्यों का यातायात गुजरता है। चौक के आसपास स्थित दुकानों, रेहड़ी-ठेली आदि के अतिक्रमण से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। चारधाम यात्रा के कारण पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग ने हरबर्टपुर चौक पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए लेकिन सफल नहीं हुए। चौक से संचालित होने वाली बसें, ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा आदि वाहन सवारियां भरने के लिए बीच सड़क पर रुक जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
्र