{"_id":"5bd1e2e5bdec22693b02366d","slug":"temporary-bridge-build-on-kali-river-between-india-and-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर तैयार हुआ अस्थायी पुल , जल्द वापस लौटेंगे प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर तैयार हुआ अस्थायी पुल , जल्द वापस लौटेंगे प्रवासी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
अस्थायी पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजंग में भारत और नेपाल के बीच महाकाली नदी पर अस्थायी पुल तैयार हो गया है और इससे आवाजाही भी शुरू हो गई है। अब नेपाल में लगभग डेढ़ किमी मार्ग की मरम्मत किया जाना बाकी है। जल्द ही माइग्रेशन पर गए ग्रामीण इस पुल से घोड़े-खच्चर और भेड़ों के साथ लौट सकेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीमा के लिए सड़क निर्माण के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, जबकि आपदा से लखनपुर और नजंग में पुल बह गए थे। माइग्रेशन पर व्यास घाटी के सात गांवों में गए ग्रामीणों के लौटने के लिए मार्ग नहीं होने और उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड बढ़ने से समस्या बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा नेपाल प्रशासन के सहयोग से लखनपुर और नजंग में महाकाली नदी पर पुल बनाने का काम शुरू किया गया। नजंग में भी पुल बनकर तैयार हो गया है। अब व्यास घाटी के ग्रामीण नजंग से नेपाल के रास्ते होते हुए लखनपुर में भारत में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन