{"_id":"659463b8a42303f8a80501d9","slug":"tele-helpline-facility-has-been-started-for-students-by-the-dehradun-news-c-5-1-drn1031-320509-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ‘सीबीएसई के बदले पैटर्न से हमारे रिजल्ट पर क्या पड़ेगा असर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ‘सीबीएसई के बदले पैटर्न से हमारे रिजल्ट पर क्या पड़ेगा असर’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- सीबीएसई की टेली हेल्पलाइन पर छात्र पूछने लगे सवालI
बोर्ड परीक्षा से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से छात्रों के लिए टेली हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है। बीते सोमवार से शुरू हुई टेली हेल्पलाइन पर छात्रों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।
मंगलवार को एक छात्र ने हेल्पलाइन पर काउंसलर से पूछा कि सीबीएसई की ओर से बदले गए पैटर्न का रिजल्ट पर कितना असर पड़ेगा। काउंसलर ने जवाब देते हुए कहा, अभी छात्र सिर्फ परीक्षा और रिवीजन पर ध्यान दें। परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा होगा तो जाहिर सी बात है परिणाम भी अच्छा होगा।
काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा, परीक्षा के लिए रिवीजन करना शुरू कर दें। पहले उन विषयों का रिवीजन करें, जिनमें उन्हें परेशानी या कठिनाई हाेती है। इसके साथ रात के समय अच्छी नींद लें और पसंद का खाना खाए। उन्होंने बताया, अभी हेल्पलाइन शुरू किए हुए सिर्फ दो ही दिन हुए हैं। आने वाले दिनों में कॉल की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस बार इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध है, तो छात्र व उनके अभिभावक इस सुविधा का भी लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (www.cbse.gov.in) पर भी छात्र परीक्षा से संबंधित पॉडकास्ट सुन रहे हैं।