{"_id":"5e3dbcf48ebc3ee5cc5b0e54","slug":"tehsil-s-siege-to-demand-appointment-to-posts-vikas-nagar-news-drn335388911","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर तहसील का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर तहसील का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग पर जनसंघर्ष मोर्चा ने तहसील का घेराव किया। उन्होंने रिक्त पदों को भरने की मांग पर एसडीएम सौरभ असवाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
मोर्चा अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। बीते तीन साल में प्रदेश सरकार लगभग तीन हजार युवाओं को ही रोजगार दे पाई है। अन्य युवा अब भी घरों में बेरोजगार बैठे हुए हैं।
शिक्षा विभाग में करीब छह हजार , चिकित्सा में करीब चार हजार, वन महकमें में करीब तीन हजार, गृह विभाग में करीब दो हजार, सिंचाई विभाग में करीब 1300, सहकारिता में करीब 200, सचिवालय प्रशासन में करीब 400, पशुपालन में 947, समाज कल्याण 264, शहरी विकास विभाग में 157, औद्योगिक विकास 92, राजस्व में 405, कार्मिक विभाग 167 समेत कई विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। जिनको भरने में प्रदेश सरकार कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां न निकलने से युवा पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, डॉ. ओपी पंवार, मोहम्मद असद, मौहम्मद गालिब, प्रवीण शर्मा, सोमदेश प्रेमी, नारायण सिंह चौहान, सुशील भारद्वाज, सचिन शर्मा, प्रदीप कुमार, विरेंद्र सिंह, फराद आलम, विक्रम पाल आदि शामिल रहे।