फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri's Pilkhi PHC to be converted into a 30-bed community health center

Dehradun News: टिहरी का पिलखी पीएचसी बनेगा 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Thu, 11 Dec 2025 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Tehri's Pilkhi PHC to be converted into a 30-bed community health center
-सीएम धामी ने की घोषणा, घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए चल रही हड़ताल स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को उच्चीकृत कर 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान की। सीएम के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए चल रही हड़ताल स्थगित कर दी गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पिलखी सीएचसी को उच्चीकृत करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 36 पद सृजित किए जाएंगे। इसमें 26 पद नियमित व 10 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। सभी पद अस्थायी रूप से 28 फरवरी 2026 तक स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को उसी स्तर पर विकसित किया जाए। पिलखी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सीएम ने कहा, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए घनसाली क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और पिलखी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से उच्चीकृत किया जाएगा। आवश्यक पदों की तैनाती, भवन सुधार एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में घनसाली स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा संयोजक मंडल से संजीव आर्य, विक्रम कपाल, अनुग्रह लाल शाह, गोविंद दिगारी, सुनीता पवार, कमला पंवार, अनुग्रह कपाल, अंकित नौडियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed