{"_id":"65c8c5084508336f62099379","slug":"tehri-news-leopard-found-dead-under-suspicious-circumstances-near-syansu-bridge-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: स्यांसू पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला गुलदार, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: स्यांसू पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला गुलदार, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
Sun, 11 Feb 2024 06:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Feb 2024 06:35 PM IST
सार
Tehri News: मृत नर गुलदार की उम्र लगभग 5 साल हैं। पोस्टमार्टम से पता चला है कि आपसी संघर्ष में गुलदार को काफी चोटें आई। जिसमें गुलदार की मौत हुई होगी
विज्ञापन
मृत मिला गुुलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी में थौलधार ब्लॉक के टिहरी रेंज के स्यांसू पुल के समीप में रविवार को एक गुलदार संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मृत पड़ा मिला। वन विभाग की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम करवाकर शव को जलाकर नष्ट कर दिया है। वन रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि सुबह वन चौकीदार ने सूचना दी कि कमांद क्षेत्र के स्यांसू के पास एक गुलदार अचेत अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन
Tehri News: बालगंगा नदी के पास गुलदार दिखने से लोगों में दहशत, वन विभाग ने पिंजरा लगाकर पकड़ा
विज्ञापन
जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार की जांच की तो वह मृत था। बताया कि मृत नर गुलदार की उम्र लगभग पांच साल हैं। पोस्टमार्टम से पता चला है कि आपसी संघर्ष में गुलदार को काफी चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन