फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Chamba Landslide fifth dead body also recovered from Late night from debris Uttarakhand news in Hindi

Chamba Landslide: देर रात एक और शव बरामद, पहाड़ी से गिरे मलबे में जिंदा दफन हो गए पांच लोग

Tue, 22 Aug 2023 08:34 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Aug 2023 08:34 AM IST
सार

Uttarakhand Landslide News: चंबा पुलिस थाना के पास सोमवार दोपहर टैक्सी स्टैंड पर पहाड़ी से भूूस्खलन हो गया था। इस दौरान मलबे की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Tehri Chamba Landslide fifth dead body also recovered from Late night from debris Uttarakhand news in Hindi
शव की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में नई टिहरी के चंबा टैक्सी स्टैंड के ऊपर हुए भूस्खलन के बाद देर रात एसडीआरएफ ने मलबे से एक और शव बरामद किया है। इस हादसे में एक चार महीने के बच्चे समेत पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


चार लोगों पूनम खंडूरी (30), चार माह का बेटा सारवील और बहन सरस्वती देवी (45) पत्नी विनोद प्रसाद रतूड़ी निवासी ग्राम रिंडोलए प्रकाश (30) पुत्र फूलदास निवासी ग्राम नवागर, सारज्यूला चंबा के शव प्रशासन ने सोमवार शाम को ही बरामद कर लिए थे। एक और शव रात करीब साढ़े 12 बजे बरामद हुआ।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सोहन सिंह रावत(34) वर्ष पुत्र रुकुम सिंह निवासी बेरगणी गांव थौलधार ब्लॉक के रूप में हुई है। सोहन सिंह एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा हादसा: चार महीने के बेटे संग पहली बार मायके जा रही थी पूनम, प्रकृति के कहर ने पलभर में छीन ली खुशियां

चंबा नई टिहरी मार्ग पर यातायात बहाल

प्रशासन की टीम ने देर रात तक भूस्खलन वाले स्थान से मलबा हटाने का काम जारी रखा। सुबह तक पूरी तरह से मलबा हटाने के बाद चंबा नई टिहरी मोटर मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है। 

थाने के पास के चार घर खाली कराए

पहाड़ी से आए सैकड़ों टन मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक दब गईं। वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया। मलबे को साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना के पास के चार घरों को खाली कर परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed