फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri can be most hot seat in uttarakhand assembly election

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार ये सीट होगी ‘हॉट’

Sun, 11 Dec 2016 12:39 PM IST
विजयदास/ अमर उजाला, नई टिहरी
विजयदास/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 11 Dec 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
tehri can be most hot seat in uttarakhand assembly election
किशोर उपाध्याय - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है, जिसका जिले की तीन विधानसभाओं में खासा असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


टिहरी जिले में कई कद्दावारों के उतरने की संभावना हर सीट को रोचक बना रही है। सरकार में शामिल तीन कैबिनेट मंत्री, सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दो-दो पूर्व कैबिनेट मंत्री भी चुनाव मैदान में उतरने को आतुर हैं। नेता एवं उनके कार्यकर्ता चुनावी बिसात बिछाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


टिहरी से 2012 के विधानसभा चुनाव में दिनेश धनै ने किशोर उपाध्याय को 333 वोट से पराजित किया था। लेकिन वर्तमान में दिनेश धनै कांग्रेस सरकार में पर्यटन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं। किशोर उपाध्याय सत्ताधरी दल के प्रदेश अध्यक्ष है। धनै निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं, जबकि उपाध्याय के कार्यकर्ता जोरशोर से अपने नेता की चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि किशोर टिहरी से ही चुनाव लड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टिहरी विधानसभा से किशोर उपाध्याय के लड़ने न लड़ने को लेकर भी खूब चर्चा लोगों में हो रही है। देवप्रयाग से पिछले चुनाव में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट को 1541 मत से पराजित करने वाले मंत्री प्रसाद नैथानी सरकार में शिक्षा मंत्री है। मंत्री प्रसाद, दिवाकर भट्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण भी दमखम से चुनाव की तैयारियों लगे हुए हैं।


सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार भी यमुनोत्री छोड़कर टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है। यदि टिहरी से उपाध्याय, धनै, देवप्रयाग से नैथानी, दिवाकर, सजवाण, धनोल्टी से प्रीतम चुनाव मैदान में उतरे तो इन सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed