फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenage girl working in the house dies, landlord accused of murder

Dehradun News: घर में काम करने वाली किशोरी की मौत, मकान मालिक पर हत्या का आरोप

Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl working in the house dies, landlord accused of murder
Iरायपुर थाना क्षेत्र के एकता विहार की घटना, मकान मालिक ने की मारपीट
विज्ञापन

I

Iकिशोरी को जहरीला पदार्थ भी खिलाने का आरोप, अस्पताल में हुई किशोरी की मौतI
Iकॉलोनी के घर में काम करने वाली एक किशोरी की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर एकता विहार के रहने वाले मकान मालिक अनिल कक्कड़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।I
Iआरोप है कि अनिल ने किशोरी के साथ मारपीट की और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। परिजन उसे घर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है, जिसके कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के एकता विहार की है। यहां धरना स्थल के पास बहुत से परिवार झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। इनमें से एक परिवार की 15 वर्षीय बेटी जायमाला बीते छह महीने से एकता विहार में अनिल कक्कड़ के घर पर काम करने जाती थी।I
विज्ञापन

Iजायमाला के भाई सुनील कुमार का कहना है कि वह शनिवार को अपने घर बिहार जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर जायमाला की अचानक तबीयत खराब होने लगी। वह उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। वहां जायमाला ने सुनील को बताया कि उसके मकान मालिक अनिल कक्कड़ ने उसके साथ मारपीट की है। उसने कुछ खाने के लिए भी दिया था। वहां से जायमाला को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका देर रात तक इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुनील की इस शिकायत के आधार पर अनिल कक्कड़ के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया। जो घटनास्थल बताया जा रहा है वहां भी फोरेंसिक टीम ने कई वस्तुओं से सैंपलिंग की है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिक के खिलाफ नाबालिग से मजदूरी कराने के मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। आसपास के मकानों में इस तरह की पड़ताल करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।I
Iपरिजनों ने किया हंगामाI
Iमृतका के भाइयों सुनील और सूरज का कहना है कि उन्होंने रविवार को भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर खूब नारेबाजी हुई। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

I
Iकिशोरी ने खुद खाया जहर या खिलाया किसी नेI
Iकिशोरी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होना बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया था। माना यह भी जा रहा है कि मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया हो, लेकिन उसके पास कहां से और कौन सा जहरीजा पदार्थ आया इस बात की पड़ताल भी पुलिस कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed