{"_id":"668e477dbfc5c212530c4c93","slug":"teelu-rauteli-and-anganwadi-worker-award-application-date-extended-till-17th-july-uttarakhand-news-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, यहां देखें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, यहां देखें पूरी जानकारी
Wed, 10 Jul 2024 02:27 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:27 PM IST
सार
विभागीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयासरत है। महिलाओं की सुरक्षा का विषय हो या उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का, सरकार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्यस्तरीय तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि 17 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विभागीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की वीरांगना रही तीलू रौतेली के सम्मान में हर साल प्रदेश की महिलाओं को तीलू रौतेली अवार्ड दिया जाता है।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी यह पुरस्कार दिया जाना है। जिसके लिए आवेदन मांगे गए थे। इस साल इसके लिए आवेदन की तिथि को 12 जुलाई रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर 17 जुलाई 2024 कर दिया गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, सड़क हुई बंद
विज्ञापन
विभागीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयासरत है। महिलाओं की सुरक्षा का विषय हो या उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का, सरकार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है। राज्यस्तरीय तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 17 जुलाई 2024 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
आवेदन विभागीय पोर्टल www.wecduk.in पर किए जाएंगे। पोर्टल का लिंक विभागीय वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है।