{"_id":"632227b0baf84e30c77ec50a","slug":"team-of-experts-will-keep-a-close-watch-on-the-food-of-patients-in-doon-hospital-city-news-drn422759914","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doon Medical College: अस्पताल में मरीजों के खानपान पर पैनी नजर रखेगी विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doon Medical College: अस्पताल में मरीजों के खानपान पर पैनी नजर रखेगी विशेषज्ञों की टीम
Thu, 15 Sep 2022 01:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:32 PM IST
सार
खानपान चिकित्सा विशेषज्ञों की संयुक्त टीम अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन परोसे जाने वाले भोजन की जांच करने के साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी सौंपेगी।
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के साथ उनके खानपान पर भी चिकित्सकों की अब पैनी नजर रहेगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापरक और पौष्टिक भोजन परोसा जा सके, इसके लिए दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से खानपान विशेषज्ञों और डॉक्टरों की विशेष टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
खानपान चिकित्सा विशेषज्ञों की संयुक्त टीम अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन परोसे जाने वाले भोजन की जांच करने के साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी सौंपेगी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि यदि खानपान और चिकित्सा विशेषज्ञों की संयुक्त टीम की जांच में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से कंपनी का ठेका निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
एक्शन में सीएम धामी: दून अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, खुद खाकर परखी मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता
विज्ञापन
बता दें कि गत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों के इलाज के साथ ही उनके खानपान का भी जायजा लिया था। मुख्यमंत्री ने मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अब दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भोजन को लेकर खास एहतियात बरतनी शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि खानपान विशेषज्ञ रिचा कुकरेती व उप चिकित्सा अधीक्षक की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित कर दी गई है जो अस्पताल में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन का प्रतिदिन जायजा लेगी।