फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers will get posting in their home district once in their entire service period Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार मिलेगी गृह जिले में तैनाती, शासन में हुई बैठक में बनी सहमति

Fri, 10 Oct 2025 11:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:37 AM IST
सार

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शासन में बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती दिए जाने पर सहमति बनी।

विज्ञापन
Teachers will get posting in their home district once in their entire service period Uttarakhand news in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती के लिए अंतरजनपदीय तबादले का लाभ मिलेगा। यह कहना है जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा का। उन्होंने कहा, सचिवालय में शिक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है।

विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 20 सूत्री मांगों के लिए संगठन की शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के साथ बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि विद्यालयी शिक्षा में त्रिस्तरीय व्यवस्था पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी को लागू किया जाएगा। समग्र शिक्षा में कार्यरत शिक्षको का आहरण वितरण अधिकारी राज्य सेक्टर की तरह उप शिक्षा अधिकारी होंगे।

विज्ञापन

वेतनमान की वसूली के मामले में जल्द फैसला
वहीं, प्रारंभिक शिक्षकों की तीसरी पदोन्नति स्वीकृत प्रधानाध्यापक पदों को उच्चीकृत करते हुए वरिष्ठ प्रधानाध्यापक के पद पर होगी। जबकि प्रारंभिक शिक्षा खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए संकुल, विकासखंड, जिले व प्रदेश स्तर पर धनराशि में बढ़ोतरी की जाएगी। बैठक में 17140 वेतनमान की वसूली के मामले में जल्द फैसला लेने, सातवें वेतनमान में चयन प्रोन्नत वेतनमान पर एक वेतनवृद्धि देने पर वित्त विभाग से परामर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में ईएसआईसी अस्पताल खोलने के मानकों में ढील देगी सरकार, प्राधिकृत समिति बैठक में निर्देश

2005 से पहले विज्ञप्ति वाले पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षको को पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। बैठक में संगठन के महामंत्री जगवीर खरोला, अपर सचिव एमएस सेमवाल, निदेशक अजय नौडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चौहान, सुरेश प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed