फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government will relax the norms for opening ESIC hospitals in the state read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में ईएसआईसी अस्पताल खोलने के मानकों में ढील देगी सरकार, प्राधिकृत समिति बैठक में निर्देश

Fri, 10 Oct 2025 11:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:16 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की प्राधिकृत समिति बैठक की। प्रदेश में ईएसआईसी अस्पताल खोलने के मानकों में सरकार द्वारा ढील दिए जाने की बात कही गई। प्राधिकृत समिति बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए ।

विज्ञापन
Uttarakhand government will relax the norms for opening ESIC hospitals in the state read All Updates in hindi
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में ईएसआईसी के अस्पताल खोलने के लिए राज्य सरकार मानकों में ढील देगी। इसका प्रस्ताव परिषद को भेजा जाएगा। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की प्राधिकृत समिति की बैठक में उद्योगों को बेहतर माहौल देने व उनसे जुड़े प्रकरणों को तत्परता से निपटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने उद्योगों से जुड़े प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों को समुचित सुविधाएं एवं बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उद्योगों व उद्यमियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय उद्योग मित्र समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने की हिदायत दी। कहा कि तात्कालिक महत्व के मामलों में इन समितियों की बैठकों की प्रतीक्षा न कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बैठक में राज्य के उद्यमियों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तुत मामलों को विस्तार से सुना। उद्योगों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि उद्यमियों के साथ सचिव वित्त की ओर से जीएसटी की नई व्यवस्था से संबंधित प्रकरणों को लेकर बैठक कर समस्याओं व शंकाओं का समुचित समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मानकों में ढील देने का प्रस्ताव तैयार
राज्य में ईएसआईसी के अस्पताल खोले जाने के मानकों में ढील देने का प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय परिषद को भेजा जाएगा। उन्होंने देहरादून में ईएसआईसी अस्पताल के लिए आवश्यक भूमि की व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में उद्योगों की स्थापना व संचालन के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही औद्योगिक आस्थानों में समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...EXCLUSIVE:  उत्तराखंड में अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी नगर निकायों की 18 सेवाएं, केंद्र से 22.8 करोड़ मंजूर

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों और संगठनों को उद्योगों के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराने, बिजली की पर्याप्त व निर्बाध आपूर्ति करने तथा लॉजिस्टिक की बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कारगर कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का समय से समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सचिव वित्त दिलीप जावलकर, सचिव गृह शैलेश बगोली, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed