फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers who were thrown out of school staged a sit-in protest

Dehradun News: विद्यालय से बाहर किए गए शिक्षकों ने दिया धरना

Mon, 07 Apr 2025 09:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Teachers who were thrown out of school staged a sit-in protest
विकासनगर। शिशु विद्या मंदिर स्कूल डाकपत्थर से कार्यमुक्त किए शिक्षकों ने विद्यालय गेट पर धरना दिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर बिना कारण और नोटिस दिए 10 शिक्षकों और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का आरोप लगाया। धरने पर बैठीं शिक्षिका सपना गुप्ता ने बताया कि वह 35 वर्ष से विद्यालय में सेवाएं दे रही थीं। बताया कि विद्यालय प्रबंधन पूर्व में भी इस तरह की मनमानी कर चुका है। विद्यालय प्रबंधन के इस तानाशाही भरे निर्णय से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बताया कि उन्हें बिना कारण के अचानक विद्यालय से बाहर कर देना समझ से परे है। बताया कि जब तक सभी शिक्षकों की बहाली नहीं होती है, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर राजेश चौहान, रविंद्र धीमान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed