शिक्षकों ने स्कूल आए बिना ही करा दी छात्रों की परीक्षा, मामला खुलते ही मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शिक्षकों ने बिना स्कूल गए घर बैठे-बैठे ही करा दी हैं। यह फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षकों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाला जाए।
जहां प्रैक्टिल परीक्षाएं हो गई हैं, वहां के प्रैक्टिल कराने वाले शिक्षकों की मोबाइल लोकेशन पता की जाए कि उस वक्त वे कहां थे? अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो इन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षकों के प्रैक्टिल परीक्षाएं करवाने के लिए स्कूल न जाने की शिकायत विद्यालयी शिक्षा को मंत्री को मिली है। इस पर उन्होंने जांच के आदेश कर दिए हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों को बताया कि विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि सोमवार शाम तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने वाले शिक्षकों की सूची डीएम को उपलब्ध करा दें।
साथ ही एसपी से इन शिक्षकों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर डाला जाए। जहां प्रैक्टिल हो गए हैं, वहां से संबंधित शिक्षकों की मोबाइल लोकेशन चेक की जाए। उन्होंने बताया कि सभी 13 जिलों के डीएम को रिपोर्ट देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। डीएम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जांच में सबूत मिलने के बाद ऐसे शिक्षकों का नाम उजागर किया जाएगा।