फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers News Bypassing the Transfer Act playing in transfers of 1613 teachers Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: शिक्षकों के तबादलों में खेल, एक्ट को किया दरकिनार, 1008 शिक्षकों को दुर्गम में बने रहने की दी छूट

Fri, 08 Sep 2023 10:40 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Sep 2023 10:40 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक स्थानांतरण वर्ष 2023-24 में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी के शिक्षकों के तीन श्रेणियों सुगम से दुर्गम, अनुरोध के आधार पर और दुर्गम क्षेत्र से सुगम में 15 प्रतिशत शिक्षकों के तबादले किए। विभाग ने दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों से पहले पात्र शिक्षकों की सूची जारी की।

विज्ञापन
Teachers News Bypassing the Transfer Act playing in transfers of 1613 teachers Uttarakhand news in hindi
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों में खेल हुआ है। विभाग ने तबादला एक्ट को दरकिनार कर अनिवार्य तबादलों की पात्रता सूची में शामिल 1008 शिक्षकों को दुर्गम में बने रहने की छूट दे दी, जबकि अब 605 शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों में संशोधन की तैयारी है। जिसमें सुगम से दुर्गम क्षेत्र में तबादला पाने वाले 325 और दुर्गम से सुगम क्षेत्र के 280 शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन शिक्षकों के उसी श्रेणी के स्कूल में तबादलों में बदलाव के लिए शासन को लिखा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक स्थानांतरण वर्ष 2023-24 में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी के शिक्षकों के तीन श्रेणियों सुगम से दुर्गम, अनुरोध के आधार पर और दुर्गम क्षेत्र से सुगम में 15 प्रतिशत शिक्षकों के तबादले किए।

विज्ञापन

 

विभाग ने दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों से पहले पात्र शिक्षकों की सूची जारी की। तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों के साथ ही स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की सूची निकाली गई। इस सूची को देखने के बाद 1008 शिक्षकों के दुर्गम में बने रहने के अनुरोध पर विभाग ने इन्हें अनिवार्य तबादलों से छूट दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तबादला आदेश में बदलाव के लिए शासन को लिखा
इसमें 688 प्रवक्ता, 320 सहायक एलटी शामिल हैं, जबकि सुगम से दुर्गम में 325 शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों का आदेश जारी होने के बाद विभाग अब इन शिक्षकों के इसी श्रेणी के स्कूलों में किए तबादले को बदलने की तैयारी में है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सुगम से दुर्गम में तबादला पाने वाले 70 प्रवक्ताओं और 255 सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के तबादला आदेश में बदलाव के लिए शासन को लिखा है।

 

अनिवार्य तबादलों पर शिक्षकों को चाहिए मनचाही जगह

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने शासन को लिखे पत्र में कहा, दुर्गम से सुगम क्षेत्र में 110 प्रवक्ता और 170 एलटी शिक्षकों के तबादले किए गए, लेकिन इन शिक्षकों ने जिस स्कूल का विकल्प मांगा था, वहां पद खाली नहीं था। इस पर इन शिक्षकों के विकल्पित स्कूल के स्थान पर दूसरे स्कूलों में तबादले किए गए, लेकिन इन शिक्षकों ने उनकी ओर से विकल्पित स्कूल न मिलने पर अब दुर्गम क्षेत्र में ही बने रहने का अनुरोध किया है।

 

क्या कहता है तबादला एक्ट

तबादला एक्ट के मुताबिक, कार्मिक तबादला आदेश जारी होने के एक सप्ताह के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना पदभार ग्रहण करेगा। कार्मिक के नए तैनाती के स्थान पर पदभार ग्रहण न करने पर उनके खिलाफ धारा 24 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यदि तबादला आदेश में किसी तरह की कोई गलती है, तो तबादला आदेश जारी होने के तीन दिन के भीतर तबादला करने वाले अधिकारी से एक स्तर उच्च अधिकारी के यहां एक सप्ताह के भीतर ऐसे प्रत्यावेदनों का निपटारा करना होगा, लेकिन शिक्षा विभाग के तबादला आदेश के दो माह बाद भी ऐसे प्रत्यावेदनों का निपटारा न होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन में 12 सितंबर को इस संबंध में बैठक रखी गई है।

 

तबादला एक्ट में जो व्यवस्था दी गई है, उसके अनुसार शिक्षकों के प्रत्यावेदनों का निपटारा किया जाएगा, विभाग ने अधिकतर प्रत्यावेदनों का निपटारा कर दिया है। -बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed