फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers march to CM's residence for grant

Dehradun News: अनुदान के लिए शिक्षकों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका

Tue, 13 Jan 2026 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teachers march to CM's residence for grant
मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान कनक चौक के पास लगे बैरियर के समीप धरने पर बैठे अशासकीय वित्त विही
- 26 जनवरी के बाद उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रदेश के अशासकीय वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधन शिक्षक संघ ने वेतन न मिलने से आक्रोशित होकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें अभिषेक टावर के पास ही रोक लिया।

सोमवार को अनुदान की मांग के लिए संघ से जुड़े शिक्षक परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सीएम आवास कूच के लिए आगे बढ़े। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुसाईं ने कहा कि अगर सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो 26 जनवरी के बाद सभी वित्त विहीन विद्यालय धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वेतन अनुदान बहाल करने, प्रोत्साहन धनराशि, आवर्तक सहायता अनुदान को निरस्त करने, 2017 के बाद जमा फाइलों का निस्तारण, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के संबंध में संघ लंबे समय से मांग कर रहा है लेकिन सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में रामसिंह गुसाईं, दीपक रावत, प्यार सिंह राणा, दिनेश बबीता, शिवांश, सार्थक सुनील उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed