हाईकोर्ट के आदेश भी नहीं माना, टीचरों का आंदोलन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनका आंदोलन जारी है। शनिवार को भी राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े टीचर शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन पर रहे। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े 27 हजार से अधिक टीचरों ने 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहने और सचिवालय कूच का एलान किया है।
हाईकोर्ट के आदेश और शिक्षा विभाग की ओर से नो वर्क नो पे को लागू किए जाने के बावजूद राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े टीचर आंदोलन से लौटने को तैयार नहीं हैं। संगठन के कुमाऊं मंडल के मंडलीय मंत्री कन्नू जोशी और सुंदर कुंवर शनिवार को भी शिक्षा निदेशालय में अनशन पर रहे। वहीं, अन्य टीचरों ने उनके समर्थन में धरना दिया।
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षक संगठन की ओर से मामले में विधिक राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय चौहान ने कहा कि 19 सितंबर को दून और कुछ अन्य जिलों के टीचर सामूहिक अवकाश पर रहकर शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करेंगे। जबकि 20 सितंबर को प्रदेश भर के 27 हजार से अधिक टीचर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
प्रयोगशाला सहायक करेंगे निदेशालय का घेराव
प्रयोगशाला और कार्यालय सहायकों ने मानदेय की मांग को लेकर 19 सितंबर को शिक्षा निदेशालय घेराव का एलान किया है। संगठन का कहना है कि उन्हें आश्वासन के बावजूद सात माह से मानदेय नहीं मिला। इसके विरोध में 16 सौ से अधिक प्रयोगशाला व कार्यालय सहायक सड़कों पर उतरेंगे।
टीचर करेंगे सचिवालय कूच
प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े प्रदेश भर के टीचर 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहकर परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करेंगे। टीचरों ने कहा कि बगैर जीओ के वे आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
टीचर करेंगे शिक्षा निदेशालय का घेराव
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ से जुड़े दस हजार से अधिक टीचरों ने 22 सितंबर को शिक्षा निदेशालय घेराव का एलान किया है। संगठन ने कहा कि कई बार के समझौतों के बावजूद मांगों पर अमल नहीं हुआ।