फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher suspended for drink liquor in school in bageshwar

शराब पीकर स्कूल में बच्चों को ज्ञान दे रहे थे गुरु जी, शिक्षा अधिकारी को पता लगा तो किया ये हाल

Mon, 25 Sep 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 25 Sep 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for drink liquor in school in bageshwar

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिलौना में व्यवस्था के तहत तैनात सहायक अध्यापक स्कूल में शराब पीकर बच्चों को ज्ञान दे रहे थे। इस बात की खबर जब ज‌िला श‌िक्षा अध‌िकारी को हुई तो उन्होंने टीचर को ये सजा दी। 

विज्ञापन


 जिला शिक्षा अधिकारी ने शराब पीकर स्कूल आने पर निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उप शिक्षाधिकारी प्रारंभिक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन


बागेश्वर के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आकाश सारस्वत ने बताया कि राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय टिटोली के सहायक शिक्षक राजेंद्र सिंह को इन दिनों व्यवस्था के तहत प्राथमिक विद्यालय बिलौना में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेड‌िकल में हुई पुष्ट‌ि

Teacher suspended for drink liquor in school in bageshwar

बीती 16 सितंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सहायक शिक्षक राजेंद्र सिंह के खिलाफ लगातार शराब पीकर स्कूल आने की तहरीर दी थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शिक्षक का मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।

डीईओ ने बताया कि शिक्षक द्वारा शराब पीकर स्कूल आना गंभीर मामला है। शिक्षक ने राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली के विपरीत आचरण किया है। इसको देखते हुए शिक्षक को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को प्रकरण की जांच कर एक माह के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed