शिक्षक नाराज, लगाएंगे DEO कार्यालय में ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करने पर शासन की ओर से शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ ने मामले में शासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए फिर से आंदोलन का एलान किया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि प्रमोशन के नाम पर विभाग की ओर से इक्का दुक्का नहीं, बल्कि कई बार लिखित आश्वासन दिया गया, इसके बावजूद पिछले डेढ़ साल से शिक्षकों के प्रमोशन लटके हैं। वहीं, चकराता और कालसी के शिक्षकों के सुगम में तबादलों का मामला भी लंबित है। विभाग की ओर से डेढ़ साल पहले शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ।
एकतरफा कार्रवाई का आरोप
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जायज मांगों के लिए आंदोलन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई हुई है। शासन उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करे जो कई बार के आश्वासन के बावजूद शिक्षकों के प्रमोशन लटकाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रमोशन और सुगम स्कूलों में तबादले न हुए तो संगठन 11 फरवरी को डीईओ कार्यालय में तालाबंदी करेगा।