21 हजार से अधिक टीचरों ने खत्म की हड़ताल, काम पर लौटेंगे कल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े 21 हजार से अधिक टीचर ने रविवार को हड़ताल खत्म करने को एलान कर दिया।
सीएम हरीश रावत और शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ शनिवार देर रात हुई वार्ता के बाद शिक्षक संघ हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुआ। हालांकि, अनशन और हड़ताल समाप्त करने का अंतिम निर्णय रविवार को लिया जाएगा।
सीएम आवास पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीचरों की अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है, लेकिन अभी भी तीन फीसदी वेतन वृद्धि के मामले में पेच फंसा है।
सीएम के आदेश पर अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जो वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। टीचरों के अनिवार्य व अनुरोध के आधार पर तबादले की मांग पर भी सहमति बन गई है।
विशेष अवकाश देने पर सीएम सहमत
टीचरों को तीन विशेष अवकाश देने पर सीएम सहमत हो गए हैं, जिसका शासनादेश सोमवार को जारी हो सकता है।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी रविवार को अनशन स्थल पर आकर मांगों पर फैसले से अवगत करवाएंगे, जिसके बाद संगठन अपना अनशन समाप्त कर सकता है।
सीएम और मंत्री के साथ हुई वार्ता के दौरान जिन बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति बनी है, उन पर अगर सरकार शासनादेश जारी करवा देती है तो संघ आंदोलन समाप्त कर देगा। बैठक में डीजी रंजना, राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री सोहन मांझला, शिव सिंह नेगी और राजकुमार चौधरी मौजूद रहे।