{"_id":"58dbe36e4f1c1bfe4c63e1de","slug":"teacher-beaten-a-student-badly-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ बीस रुपए के लिए शिक्षिका ने छात्रा को बुरी तरह पीटा, एसडीएम तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ बीस रुपए के लिए शिक्षिका ने छात्रा को बुरी तरह पीटा, एसडीएम तक पहुंचा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
पदमपुर स्थित एसजीआरआर स्कूल की कक्षा चार की छात्रा के अभिभावक ने विद्यालय पर 20 रुपये के लिए छात्रा से मारपीट का आरोप लगाया है। अभिभावक ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। मामले में एसडीएम ने उपखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
पदमपुर सुखरौ श्रीगुरुराम राय कालोनी निवासी अनिल गौड़ ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनकी बेटी गार्गी गौड़ एसजीआरआर में कक्षा चार में पढ़ती है। स्कूल ने किसी कार्यक्रम के लिए सभी छात्रों से 320 रुपये मंगाए गए थे, लेकिन गार्गी इस रकम में से 20 रुपए ले जाना भूल गई। इस पर उनकी बेटी के साथ स्कूल की अध्यापिका ने मारपीट की।
विज्ञापन
इस मामले में विद्यालय गए तो अभद्रता की गई। तब से गार्गी बुरी तरह से घबराई हुई है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर स्कूल फीस के अलावा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन