फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   taxi fell down in trench, four dead.

70 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चार की मौत, छह घायल

Tue, 01 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर) Updated Tue, 01 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
taxi fell down in trench, four dead.
सड़क दुर्घटना - फोटो : AmarUjala

देहरादून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों में सवारियों से भरी टैक्सी विंगर एक तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दो बच्चों समेत दस सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


सहारनपुर और उत्तराखंड पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकाला। गंभीर रूप से घायल चार को देहरादून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि छह को सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार में से तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

एक्सीडेंट के दौरान ही कूदकर फरार हो गया चालक

taxi fell down in trench, four dead.
accident - फोटो : graphic

उधर, विंगर गिरने के दौरान ही चालक कूदकर फरार हो गया। एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है।

सोमवार शाम साढ़े चार बजे देहरादून से रुड़की जाने के लिए निकली एक टैक्सी विंगर ने आईएसबीटी से दस सवारियां बैठाई। विंगर में चालक समेत 11 लोग सवार थे। इसमें शामिल मक्काबांस, गागलहेड़ी के रियासत अली ने बताया कि पहाड़ियों में चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। मोहंड़ से दो किलोमीटर पहले एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

केवल एक मृतक की हो पाई पहचान

taxi fell down in trench, four dead.
Accident

टैक्सी के गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। कुछ राहगीरों ने फोन पर दून पुलिस और कुछ ने मोहंड़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दोनों प्रदेशों की पुलिस ने सभी 11 घायलों को बाहर निकाला।

दून अस्पताल लाए गए गंभीर रूप से घायल एक महिला और तीन पुरुष की मौत हो गई। इनमें से एक तीस वर्षीय मेहरबान पुत्र अख्तर निवासी गांव भागूवाला, थाना मिर्जापुर की शिनाख्त हुई है। बाकी तीन की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed